1

ब्रेकथ्रू में कंसलटेंट पद पर कार्य करते हुए मुझे पूरे पांच साल हो गये हैं। मेरी ज़िंदगी के ये पांच साल कितनी तेज़ी से सीखते हुए बीत गये, पता ही नही चला! यह पांच साल कितनी सारी चीज़ों को सीखते हुए, ट्रेनिंग लेते हुए, लिंग भेद भाव व लिंग चयन और अन्य मुद्दों की समझ बनाते हुए निकल गए। इससे मेरे काम करने के तरीके और बेहतर हुए और मुझे एक बेहतर ट्रेनर के रूप में ब्रेकथ्रू ने स्थापित किया।  

ब्रेकथ्रू के शुरुआती तीन साल स्कूल में बच्चों को लिंग भेद भाव के बारे में जागरूक करते हुए गुज़रे। खेल खेल में बच्चों की लिंग भेद भाव के बारे में समझ विकसित किया गया। मैंने अपने जीवन में जिस शिक्षा पद्धति से शिक्षा ली वो कही न कही दबाव बनाने वाली और डराने वाली रहीं। मगर ब्रेकथ्रू में तारों की टोली में जिस तरह बच्चों को समझाया जाता, वे बच्चे हमारा इंतजार करते रहते और बहुत खुश होते जब हम स्कूल में जाते। सभी टीचर्स और प्रिंसिपल भी तारीफ़ करते हुए कहते की हमारे बच्चे आपके पढ़ाने के तरीके से ज्यादा खुश रहते हैं।

बच्चों की जो समझ विकसित हुई उससे वे सवाल करने लगे, खुलकर अपनी बातों को रखने लगे और साथ में हर गतिविधि में खुलकर प्रतिभागिता करने लगे। ये सब मेरे लिए भी नया था। जहां मैं बच्चों को सिखा रहा था, स्वयं भी उनसे बहुत सारी चीजों को सिख रहा था। मेरे लिए सब नया और खुश करने वाला था क्योंकि जाने अनजाने मैंने काम का ऐसा क्षेत्र चुन लिया जिसमे मुझे काम करते हुए बहुत अच्छा लगने लगा।

पिछले पांच साल से जिन बच्चों को पढ़ाना शुरू किया था, वो शुरू में 7 वीं और 8 वीं क्लास में थे जिन्होंने अब 11 वीं और 12 वीं पास कर ली है। आज उन बच्चों को देखता हूँ तो उनमें एक अलग बदलाव देखता हूँ। वो अब बिना किसी डर अपनी बात को आगे रखते हैं। उनमें हिचकिचाहट खत्म हो गयी है और उनमें अपने अधिकारों के बारे में जागरूकता है।

ब्रेकथ्रू ने पिछले दो साल में समुदाय में काम करना शुरू किया। जहां स्कूल का काम करते हुए नया सिखा, उसी तरह समुदाय में भी बहुत कुछ सीखा। आंगनवाडी वर्कर्स के साथ बेहतर तालमेल स्थापित करते हुए, तारों की टोली के बच्चों के परिवार वालों के साथ बात करते हुए, हम स्वयं को उस गाँव का हिस्सा समझने लगे। युवाओं, महिलाओं और कई और अलग स्तर पर मीटिंग किये गए जिससे समुदाय में सभी के साथ एक बेहतर जान पहचान स्थापित हो गयी। इसी दौरान गाँव में किशोरी समूह ग्रुप भी बनाये गये जिससे ब्रेकथ्रू के कार्य का जिस तरह विस्तार हुआ, उसने हमे भी एक नये और बेहतर मुकाम पर खड़ा किया।

स्कूल में हम बदलाव साफ़ तौर पर देख रहे थे। जहां स्कूल में अलग अलग कार्यक्रमों में तारों की टोली के सभी बच्चे अपनी बात रखते, यही बात हमे समुदाय में किये हुए रात्री चौपाल कार्यक्रम “बड़ी सी आशा” में भी दिखाई दिया। उन्होंने कार्यक्रम को व्यवस्थित करवाने में मदद की वहीं दूसरी तरफ उन्होंने कार्यक्रम के बीच में गीत, कविताओं, भाषणों के माध्यम से अपनी बात भी रखी।  

अब लड़कियाँ भी अपनी आगे की पढ़ाई और अपने सपनों की बात खुलकर करने लगी हैं। तारों की टोली के कार्यक्रम का यह परिणाम रहा की इससे जुड़े माँ बाप अपने बच्चों को अब आगे कॉलेज की पढ़ाई के लिए भेजना चाहते हैं। वे भी उन्हें आगे पढ़ाकर उनके सपनों को पंख लगाने की बात करते हैं।  

इस कार्यक्रम की वजह से मैं एक बेहतर इन्सान के रूप में लोगों से जुड़ पाया। जब आप समुदाय में काम करते हो तो आपको दूसरों की बात को भी सुनना पड़ता है, उनकी भावनाओं से जुड़ना पड़ता है। हर किसी के पास सुनाने के लिए बहुत सारी कहानियाँ होती हैं, उन सभी ने संघर्ष किया होता है चाहे वो कोई महिला, पुरुष, किशोर या किशोरी हो। सभी से बात कर, सबके बारे में जानकर, मुझे बहुत अच्छा लगा और अब मैं अपने आप को एक जज़्बाती इन्सान के रूप में देख पाता हूँ।

बदलाव की जो प्रक्रिया इन बच्चों में शुरू हुई है वो एक बीज से वृक्ष की यात्रा की ओर बढ़ रही है। मेरी स्मृति पटल में हमेशा इन गाँव में किया काम जीवित रहेगा। जो भी कुछ मैंने सिखा वो यहीं से सिखा है और ब्रेकथ्रू के साथ साथ इन सबने मुझे सिखाने में बहुत सारी मदद की है। 

Meet our other change makers

1

एक बुलंद आवाज़: विद्यावती, एक महिला प्रधान के जज़्बे की कहानी।

‘अपनी ज़बान संभाल कर बात करें! यदि यहाँ बैठना है तो मर्यादा बना कर रखें। आप यह क्यों कह रहे…

READ MORE
1

‘Koi Kaam Chota Ya Bada Nahi Hota’: Gaurav’s Story

Gaurav's journey with Breakthrough, which started in 2017, was instrumental in building his confidence and negotiation skills. Through his engagement…

READ MORE
1

Taaron Ki Toli – The Seed of Change

Working with children is always amazing. Not only because they are impressionable, but because they are so receptive. They welcome…

READ MORE
1

ब्रेकथ्रू जेनरेशन ने किया बेटी उत्सव का आयोजन

ब्रेकथ्रू पिछले 5 साल से हरियाणा के चार ज़िलों - पानीपत, सोनीपत, रोहतक व झज्जर में लिंग भेदभाव व लिंग…

READ MORE
1

How Muskan’s Story Is Inspiring Young Girls In Haryana Learn Martial Arts

Quiet and confident, 12-year-old Muskan loves Taekwondo! Unfortunately, her village Sheikhpur Khalsa has no place for her to learn. Read…

READ MORE
1

The Machhrauli Girls: Kicking Out Gender Norms

What would you say if you saw girls playing football in a state which has historically had one of the…

READ MORE
1

From Kudamau To Sundarnagar – Adolescents Who Strode Ahead With Their Campaign

In India, the changing geographical nomenclature is at times entrenched in vested interests of caste and sectarian politics. However, the…

READ MORE
1

When Comics Helped Children Tell Their Stories

‘Mudde ki Baat, Comics ke saath!' (Talking about issues, with the help of comics!)  The participants had different real life…

READ MORE
1

Meet The Brave Women Frontline Fighters Against Covid-19 In Rural UP

“I felt very scared the first time that I had to work with a positive patient. More than me, my…

READ MORE
1

All It Took Was Two Boys Speaking Up: A Story Of Change

“These boys have gone crazy,” remarked the men of the community. They were talking about Amit and his friend Satyam.…

READ MORE
1

Destigmatizing Vasectomy: Naresh’s Story Is A Lesson In Healthy Masculinity

“In our childhood, there were two things we would commonly hear about vasectomy: one, that many people were forced to…

READ MORE
Village Health and Nutrition Day in Maharajganj, Uttar Pradesh

बाधित वी.एच.एन.डी. सेवाओं को स्वास्थ्य कैंप के ज़रिये लोगों तक पहुंचाने की कोशिश

गाँव स्तर पर महिलाओं, बच्चों एवं किशोरियों के स्वास्थ्य के लिए ग्रामीण स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस (वी.एच.एन.डी.) का बहुत महत्व…

READ MORE
1

She Oversees Over A Hundred Students Today: Komal’s Story

We’re first introduced to 23-year-old Komal, a Breakthrough Team Change Leader, with her bursting into tears.  We - the Breakthrough…

READ MORE
Do girls not have the right to contribute to the finances of a household?

क्या बेटियों को अपने माता-पिता की आर्थिक सहायता करने का हक नहीं ?

‘हम अपनी बेटी की कमाई नहीं खाते।’ ‘वो अपनी बेटी की कमाई खाते हैं।’ समाज की इस तरह के तीक्ष्ण…

READ MORE
1

सीखते सिखाते, हम चल पड़े हैं बदलाव के सफर पर।

ब्रेकथ्रू में कंसलटेंट पद पर कार्य करते हुए मुझे पूरे पांच साल हो गये हैं। मेरी ज़िंदगी के ये पांच…

READ MORE
1

‘Girls Are Not Born Weak’

They were of her father’s and grandfather’s age but their comments, leering eyes and unwanted touch filled Vinita with repugnance.…

READ MORE
1

The Fight To Go To School: Furkan and Anam’s Story

When we pulled into Furkan’s village Pathargarh (located in Panipat, Haryana), Furkan was waiting for us at the end of…

READ MORE
1

Leaving Norms Behind!

 "Arre didi! It indeed happened like that. Neelam was asked to bring her 3 year old brother to the adolescents'…

READ MORE
1

बदलाव की तमन्ना

मीना (हरियाणा) द्वारा लिखित कासनी गांव जिला झज्जर का एक छोटा सा गांव है। झज्जर जिले से इसकी दूरी 21…

READ MORE
1

लिंग भेदभाव के खिलाफ एक शिक्षक की मुहीम

लैंगिक भेदभाव को मिटाने का संकल्प लिए हुए मास्टर रामबीर अपने पथ पर निरंतर अग्रसर हैं। लैंगिक भेदभाव की जड़ों…

READ MORE

Leave A Comment

No Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *