1

‘अपनी ज़बान संभाल कर बात करें! यदि यहाँ बैठना है तो मर्यादा बना कर रखें। आप यह क्यों कह रहे हैं की प्रधान का अवैध संबंध है। प्रधान मैं हूँ और जिस व्यक्ति के बारे में आप बात कर रहे हैं वह मेरा पति हैं। वह प्रधान नहीं है, मैं प्रधान हूँ। आप मेरे पति को जो चाहे अपशब्द कहें पर प्रधान को नहीं।’

इस प्रकार विद्यावती को आवेग के साथ सबको शांत करते देख मैं स्तब्ध थी। अचम्भे के साथ ख़ुशी भी थी यह देख कर की जो औरत कुछ माह पूर्व अपने पति के इशारों पर हर वक़्त चलती थी, वह आज उसके दिए गए धोखे और दुःख को पीकर अपने प्रधान पद की गरिमा बनाये रखने हेतु भीड़ से किस प्रकार दृढ़ता से बात कर रही है |

जब मैं लखनऊ के मोहनलालगंज ब्लॉक के कनेरी ग्राम पंचायत की प्रधान विद्यावती से पहली बार मिली थी तो वह एक अत्यंत संकोची, शर्मीली एवं पति के डर में जीने वाली महिला थी जो कुछ बोलने के पहले भी पति की आज्ञा का इंतज़ार करती थी | प्रतिभागी उपस्थिति सूची में दस्तख़त के लिए भी उसे अपने पति –‘प्रधान पति’- की अनुमति चाहिए थी |

नारी संघ बैठकों के दौरान उसमे कुछ बदलाव तो प्रतीत होता था किंतु हाल की घटना के कारण उसके अंदर से मानो ज्वालामुखी फूट पड़ा था – शायद जो काबिलियत और तेज़ी उसमें सुशुप्त थी वह उसके अंतर्द्वंद और भीतरी भावनात्मक हलचल के कारण प्रस्फुटित हो गयी थी |

बात यह थी की हाल ही में विद्यावती को अत्यधिक भावनात्मक कष्ट झेलना पड़ा क्योंकि उसका पति एक महिला के साथ गाँव से भाग गया था। इसके कारण उसके पूरे परिवार को लोगों के कटाक्ष व हंसी का सामना करना पड़ रहा था। उसके पति के विरुद्ध पुलिस रिपोर्ट दर्ज करा दी गयी थी, उस अन्य महिला के पति द्वारा। किंतु शर्मिंदगी, व हंसी के पात्र बनाए जाने के बाद भी विद्यावती ने हिम्मत बनाये रखी। उसने पुलिस से अपने पति के विरुद्ध उचित कार्यवाही के लिए कहा है तथा अपने बच्चों की ज़िम्मेदारी स्वयं वहन करने  का निर्णय लिया।

गाँव में बैठक के दौरान जब कुछ व्यक्तियों ने उसका मज़ाक बनाने की कोशिश की तब विद्यावती ने ज़ोरदार आवाज़ में उनका विरोध इस प्रकार किया ‘अपनी भाषा को नियंत्रित करें। प्रधान पद की गरिमा के विरोध में मैं कुछ नहीं सुनना चाहती| मैं प्रधान हूँ इसलिए बैठक में शिष्टता बना कर रखें।’

उससे बात करने पर उसने बताया की तारों की टोली के सत्र उसके घर पर चलते थे। किशोर किशोरियों को इन सत्रों में जेंडर, भेद भाव व अधिकारों के बारे में रोचक तरीकों से समझाया जाता था। इन सत्रों में हुई चर्चाओं ने उसके मन पर भी गहरा प्रभाव छोड़ा। इसलिए जब उसे कठिन परिस्थितियों ने घेरा तो उसने सोचा की वह भी सब कुछ कर सकती है। महिलाएँ व किशोरियों में भी क्षमता होती है जो किशोर या पुरुषों में होती है | इससे उसका आत्म विश्वास बढ़ा। साथ ही नारी संघ की बैठकों से भी उसे इसी प्रकार का संबल व विश्वास मिला। इन बातों के कारण आज एक सहमी रहने वाली महिला ने सिद्ध कर दिया की महिलाएँ मर्दों के सामान ही क्षमता दिखा सकती हैं |

इस ‘दे ताली’ कार्यक्रम के दौरान एक महिला प्रधान को इस तरह सशक्त होते देख मुझे गर्व हुआ| विद्यावती ने आखिरकार अपने अधिकार को ही नहीं समझा अपितु अपने पद का उत्तरदायित्व भी संभालने का भरसक प्रयास कर रही है। एक दबी आवाज़ आज बुलंद हो चुकी है। विद्यावती के जज़्बे को सलाम!

Meet our other change makers

1

Meet The Brave Women Frontline Fighters Against Covid-19 In Rural UP

“I felt very scared the first time that I had to work with a positive patient. More than me, my…

READ MORE
1

‘Girls Are Not Born Weak’

They were of her father’s and grandfather’s age but their comments, leering eyes and unwanted touch filled Vinita with repugnance.…

READ MORE
1

ब्रेकथ्रू जेनरेशन ने किया बेटी उत्सव का आयोजन

ब्रेकथ्रू पिछले 5 साल से हरियाणा के चार ज़िलों - पानीपत, सोनीपत, रोहतक व झज्जर में लिंग भेदभाव व लिंग…

READ MORE
Adolescents and Youth from areas where breakthrough works

Adolescents and Youth Lead the Way During Covid-19 Pandemic

The COVID-19 pandemic shook the entire world during 2020. When everything had come to a standstill, there was a momentum…

READ MORE
1

From Photographs To Jeans, This Girl Didn’t Let The Patriarchy Beat Her!

Mansi is a resident of Saraiya village in Bakshi Ka Talaab. Her story shows how she gained the courage and…

READ MORE
1

Leaving Norms Behind!

 "Arre didi! It indeed happened like that. Neelam was asked to bring her 3 year old brother to the adolescents'…

READ MORE
Village Health and Nutrition Day in Maharajganj, Uttar Pradesh

बाधित वी.एच.एन.डी. सेवाओं को स्वास्थ्य कैंप के ज़रिये लोगों तक पहुंचाने की कोशिश

गाँव स्तर पर महिलाओं, बच्चों एवं किशोरियों के स्वास्थ्य के लिए ग्रामीण स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस (वी.एच.एन.डी.) का बहुत महत्व…

READ MORE
1

She Oversees Over A Hundred Students Today: Komal’s Story

We’re first introduced to 23-year-old Komal, a Breakthrough Team Change Leader, with her bursting into tears.  We - the Breakthrough…

READ MORE
1

सपनों की उड़ान: एक किशोरी की कहानी

कहते हैं की अगर किसी को उसकी माँगी हुई चीज़ मिल जाए तो उसके लिए उससे बढ़कर कुछ नहीं हो…

READ MORE
Group of women standing together

प्रीती के पक्के घर और पक्के आत्मविश्वास की कहानी।

मैं ब्रेकथ्रू में कम्युनिटी डेवलपर के पद पर 12 दिसम्बर 2017 में चयनित हुई थी और जनवरी 2018 को पहली…

READ MORE
1

The Fight To Go To School: Furkan and Anam’s Story

When we pulled into Furkan’s village Pathargarh (located in Panipat, Haryana), Furkan was waiting for us at the end of…

READ MORE
1

Destigmatizing Vasectomy: Naresh’s Story Is A Lesson In Healthy Masculinity

“In our childhood, there were two things we would commonly hear about vasectomy: one, that many people were forced to…

READ MORE
1

‘Koi Kaam Chota Ya Bada Nahi Hota’: Gaurav’s Story

Gaurav's journey with Breakthrough, which started in 2017, was instrumental in building his confidence and negotiation skills. Through his engagement…

READ MORE
1

लिंग भेदभाव के खिलाफ एक शिक्षक की मुहीम

लैंगिक भेदभाव को मिटाने का संकल्प लिए हुए मास्टर रामबीर अपने पथ पर निरंतर अग्रसर हैं। लैंगिक भेदभाव की जड़ों…

READ MORE
1

सीखते सिखाते, हम चल पड़े हैं बदलाव के सफर पर।

ब्रेकथ्रू में कंसलटेंट पद पर कार्य करते हुए मुझे पूरे पांच साल हो गये हैं। मेरी ज़िंदगी के ये पांच…

READ MORE
1

बदलाव की तमन्ना

मीना (हरियाणा) द्वारा लिखित कासनी गांव जिला झज्जर का एक छोटा सा गांव है। झज्जर जिले से इसकी दूरी 21…

READ MORE
1

Taaron Ki Toli – The Seed of Change

Working with children is always amazing. Not only because they are impressionable, but because they are so receptive. They welcome…

READ MORE
1

A Look Into How Our Kishor-Kishori Melas Foster Intergenerational Dialogues

Breakthrough’s Kishor-Kishori melas are an annual community event that attempts to create an enabling environment for the adolescents.

READ MORE
1

Uma Devi And Her Daughters

‘I never regretted having only daughters….’ With tears in her eyes, Uma Devi embraced her daughter Nancy when she gave…

READ MORE
1

From Kudamau To Sundarnagar – Adolescents Who Strode Ahead With Their Campaign

In India, the changing geographical nomenclature is at times entrenched in vested interests of caste and sectarian politics. However, the…

READ MORE

Leave A Comment

No Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *